शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिंडौरी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का कार्यक्रम संपन्न

डिंडौरी

शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिंडौरी में नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस जिला पंचायत अध्यक्ष  रुद्रेश परस्ते, अध्यक्ष नगर परिषद डिंडौरी श्रीमती सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे, कीर्ति गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष  अवधराज बिलैया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम, नरेंद्र राजपूत,  ज्ञानदीप त्रिपाठी,  आदित्य सिंह जिला युवा अधिकारी एवं लेखा अधिकारी,  देवेंद्र दुबे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार सुनिशिका, द्वितीय पुरस्कार शिवम सिंह ठाकुर, तीसरा पुरस्कार शशांक सिंह ठाकुर, कविता लेखन में निर्जला धुर्वे, चित्रा बघेल, प्रीति, भाषण प्रतियोगिता में पूजा नागेश, आदित्य मिश्रा, प्रवीण तिवारी, चित्रकला प्रतियोगिता में शीतल मरकाम और इसी प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रम में मदर टेरेसा प्रथम स्थान, नवोदय विद्यालय द्वितीय स्थान, भारत नर्सिंग कॉलेज महाविद्यालय तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरुष्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button